"विपत्तियों की राख से जन्मा कर्मयोगी की: आत्मबोध यात्रा"
🔥 कर्मयोग से आत्मा का जागरण: संघर्ष की अग्नि से मिला नया रूप 🔥 ॐ कार्मिक । आरंभ । 🔥 मैं कौन हूँ? मैं क्यों हूँ? - ख़ुद से पूछें ✍️ आत्मगुरु से जीवन दर्शन ॐ सूत्र वाक्य कर्मयोग से आत्मा का जागरण। “विपत्ति आत्मबोध का शिक्षक है।” ना कोई मेरा, ना कोई तेरा। ये तो अरमानों का है डेरा, माया का है खेल सारा। ये है भ्रम तेरा कि सबकुछ है मेरा। एक विचार: आत्म-संतुष्टि और प्रेरणा आज सुबह उठते ही मुझे एक विचार आया। मैं अपने बदले हुए जीवन की गाथा से अपने बंधुओं को परिचित कराऊँ, ताकि मुझे आत्म-संतुष्टि मिले और उन्हें प्रेरणा। यह सिर्फ़ एक कहानी नहीं है। यह मेरे जीवन चरित्र की गाथा है, जो आप सबके लिए एक प्रेरणा रूपी ब्रह्मास्त्र का काम करेगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि आत्म-चिंतन करके आप भी अपनी सोच और अपने विचारों को बदल सकते हैं...