'आत्मविश्वास का अमरत्व, आत्मसम्मान की सीमा: काल से परे की शुद्ध शक्ति'
🛡️ आत्मविश्वास अहंकार में क्यों नहीं बदलता?
भ्रम की छाया और मन का अटल तोड़
🔥 ॐ कार्मिक । आरंभ । 🔥
मैं कौन हूँ? मैं क्यों हूँ? - ख़ुद से पूछें
✍️ आत्मगुरु से जीवन दर्शन
“चेतना का दीपक जलता है तो अहंकार का अंधकार मिटता है,
और आत्मसम्मान–आत्मविश्वास स्वयं प्रकाशित हो उठते हैं।”
'आत्मविश्वास का अमरत्व, आत्मसम्मान की सीमा: काल से परे की शुद्ध शक्ति'
[प्रस्तावना: भ्रम की छाया से सत्य की ओर]
हम मनुष्य पीढ़ियों से एक **गहन भ्रम की छाया** में जी रहे हैं। हमने **आत्मविश्वास** और **अहंकार** को एक ही यात्रा के दो छोर मान लिया है, जहाँ एक के बाद दूसरा आना निश्चित है। किंतु, यह **अटल सत्य** है कि **आत्मविश्वास—जो स्वयं आत्मा और विश्वास का पवित्र मिलन है—वह कभी भी अहंकार में नहीं बदल सकता।** यह तो ईश्वर का शुद्ध प्रतीक और अमरता का द्वार है, जो हर अहम (Ego) के बंधन से मुक्त रहता है।
वास्तविकता यह है कि **अहंकार का जन्म केवल मन से होता है**, न कि शुद्ध आत्मा से। जब भीतर से आपका शुद्ध **'मैं'** जागृत होता है, तो वह आत्मचिंतन का आरंभ बिंदु बनता है। परंतु, जब कोई व्यक्ति परिस्थिति बदलने पर अपने **सत्य का ढोंग** त्यागकर असत्य का बर्ताव करने लगता है, तो यह सिद्ध होता है कि सत्य कभी नहीं बदला—बल्कि वह व्यक्ति तो **शुरुआत से ही किसी विवशता के कारण सत्य का मुखौटा पहने था।**
आज हम इसी **विवेक के प्रकाश** के आधार पर, अज्ञानता के इस प्रवाह को जड़ से तोड़ेंगे। हम आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और अहंकार के बीच की उस **अटल और मौलिक रेखा** को स्थापित करेंगे, जिसे सदियों से अनदेखा किया गया है।
🛡️ आत्मसम्मान का कवच और आत्मविश्वास का शस्त्र: आत्मा से जुड़ाव
“यह एक भ्रम है कि **आत्मविश्वास** बढ़ते-बढ़ते **अहंकार** में बदल जाता है। यह तो **अज्ञानता** का अंधविश्वास होता है जो हमें कीचड़ में गिराता है।”
🔥 आत्मविश्वास की जड़: आत्मा का स्त्रोत
यह एक भ्रम है कि आत्मविश्वास बढ़ते-बढ़ते अहंकार में बदल जाता है। यह तो अज्ञानता का अंधविश्वास होता है जो हमें कीचड़ में गिराता है।
मैं एक भ्रम में जी रहा था कि बाहरी दुनिया में ही सच्चाई पर कीचड़ उछाला जा रहा है। पर जब भीतर जाकर देखा, तब यह अहसास हुआ कि **कीचड़ की जड़ ही भीतर है।**
लोग कहते हैं कि आत्मविश्वास बढ़ता है तो अहंकार में बदल जाता है, लेकिन यह सत्य नहीं है। जब आत्मविश्वास बढ़ता है, तो **आत्मज्ञान का स्त्रोत** बहता है।
बुद्धि यह तय करती है कि किस दिशा में जाना है—**आत्मा की ओर या मन की ओर?**
जो आत्मा से जुड़ता है, वहीं **आत्मविश्वास का जन्म** होता है। आत्मा प्रकाशित है, क्योंकि आत्मा एवं परमात्मा—अर्थात यह **ईश्वर का अंश** है।
जो इंसान आत्मज्ञान से सत्य को पहचानकर अपने कर्तव्य निभाता है, वह ईश्वर का सबसे प्रिय भक्त कहलाता है और ईश्वर के करीब पहुँच जाता है।
आत्मा एक कवच प्रदान करती है और इंसान को भटकने नहीं देती।
🌀 मन की अस्थिरता और अहंकार का शिकार
अब देखें, यदि बुद्धि का स्त्रोत मन की ओर बह जाता है, तो क्या होता है?
मन अस्थिर, लालची, चालाक और चंचल होता है। इसका अर्थ यह नहीं हुआ कि मन दूषित है, मन केवल मिश्रण है।
मन की अस्थिरता से इंसान भी स्थिर नहीं रह पाता, वह स्वार्थ, लालच और मोह-माया में अंधा हो जाता है और आगे जाकर **अहंकार का शिकार** होता है।
जब बुद्धि का स्त्रोत आत्मा से जुड़ा ही नहीं, तो आत्मविश्वास का जन्म भी नहीं हुआ। और जब आत्मविश्वास का जन्म ही नहीं होता, तो उसे अहंकार में बदलने का सवाल ही नहीं उठता—वह तो **शुरुआत से ही अहंकार का शिकार** होता है।
अतः, यह तय बुद्धि करती है कि किस दिशा में जाना है।
⭐ आत्मसम्मान की पहचान: ज़मीर की अखंडता
यह भी एक गलतफहमी है कि आत्मसम्मान और अहंकार एक ही हैं।
आत्मसम्मान बाहरी नहीं है; यह हमारे भीतर या ख़ुद के उसूलों का रक्षण है।
हमें झुकने में कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन हम विवशता की कालकोठरी में कैद हैं।
ज़मीर की अखंडता ने हमें सिद्धांतों की जंजीरों से जकड़ कर रखा है।
आत्मसम्मान भीतर से अकेला नहीं उठता; यह **ज़मीर और खुमारी** से उठता है। यह सच्चाई और नैतिकता से जुड़ा होता है, और ज़मीर की अखंडता का रक्षण है।
नैतिकता वहाँ होती है जो ख़ुद को पहचानकर आत्मज्ञान से सत्य को पहचानता है। आत्मसम्मान का मतलब यह नहीं कि हम हर चीज़ में न झुकें; यह तो नैतिकता के साथ होता है। यह ज़मीर की अखंडता और सत्य की रक्षा से जन्मता है।
**अटल सत्य:**
आत्मसम्मान को किसी से प्राप्त नहीं किया जा सकता। सत्य और नैतिकता के बिना कोई भी सम्मान अस्थाई है।
📜 आत्मसम्मान का सिद्धांत
“तू है अनमोल, तेरे भीतर न किसीको तोल। ये तो दुनिया का है खेल, अन्यथा उसूलों का कौन करेगा मोल?”
हम सब कुछ न्योछावर कर सकते हैं।
हम खुद का सौदा भी कर सकते हैं, बल्कि **ज़मीर का कभी नहीं।**
ज़मीर हमारा अस्तित्व है, और आत्मसम्मान उसकी पहचान है। आत्मसम्मान का आधार हमेशा अंदरूनी अखंडता और सच्चाई होती है।
📖 यह भी पढ़ें:
-
👉 “अहंकार का अटल सत्य: मैं और 'तू' के बीच भ्रम रेखा”
“अहंकार अविद्या का प्रारंभ बिंदु और आत्मज्ञान का अंत है।” 👇
https://karmyog-se-jivandarshan.blogspot.com/2025/10/blog-post.html?m=1
-
👉 “ना गुरु ना कलम: आत्माराम गुरु और असली कर्मयोगी की कहानी”
गुरु ज्ञान सबसे न्यारा, मूर्ख चेला हमारा। धर्म की आड़ में कर्म छुपावे, यह जगत है कैसा हमारा। 👇
https://karmyog-se-jivandarshan.blogspot.com/2025/08/blog-post_10.html?m=1
🌿 कर्मयोगी की असली शक्ति —
**आत्मा की अखंडता** में है। 🕊️
📜 आत्मज्ञान और दृढ़ता का संकल्प
**🙏 अटल घोषणा: आत्म-चिंतन की पूंजी और अमरत्व**
मेरे ये मौलिक विचार और गहन अनुभूतियाँ मात्र लेख नहीं हैं—ये उस **आत्मज्ञान की पूंजी** का आरंभ हैं, जो भविष्य में **'जीवन दर्शन ग्रंथ'** के रूप में प्रकट होगी। आत्मसम्मान की इस महान यात्रा में सहयात्री बनें।
“मेरे पास इतना समय कहाँ है कि मैं **ग्रंथ, गुरु और पुस्तक** पढ़ूँ,
मैं तो **ख़ुद को पढ़ने** में व्यस्त हूँ,
मैं तो **प्रकृति और मानव** को पढ़ने में खोया हूँ।”
🌾 “कर्मयोगी की पहचान, कर्म में नहीं — सत्य में है।” 🌾
— आत्मगुरु।
अतः सत्य के इस यज्ञ में सहभागी बनें।
Comments
Post a Comment